सोनभद्र। इनर व्हील क्लब ऑफ रॉबर्ट्सगंज आर्या एवं इनर व्हील क्लब ऑफ रेनुकूट के संयुक्त तत्वावधान में सरकारी अस्पताल में सर्वाइकल कैंसर वैक्सीनेशन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान 10 बालिकाओं को सर्वाइकल कैंसर वैक्सीन की प्रथम डोज लगाई गई। इस अवसर पर इनर व्हील क्लब ऑफ रॉबर्ट्सगंज आर्या की अध्यक्ष रितु अग्रवाल, पूर्व अध्यक्ष वंदना वर्मा, उपाध्यक्ष पूजा अग्रहरी, आईएसओ कीर्ति दूबे, सचिव नीलू अग्रवाल, मधुलिका अग्रवाल एवं डॉ. नेहा सिंह उपस्थित रहीं। वहीं इनर व्हील क्लब ऑफ रेनुकूट की अध्यक्ष ममता अग्रवाल एवं उनकी टीम ने भी कार्यक्रम में सक्रिय सहभागिता निभाई। क्लब पदाधिकारियों ने कार्यक्रम के सफल आयोजन में सहयोग एवं मार्गदर्शन के लिए मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. रमेश मिश्रा के प्रति आभार व्यक्त किया।क्लब अध्यक्ष रितु अग्रवाल ने कहा कि सर्वाइकल कैंसर गंभीर बीमारी है, लेकिन जागरूकता और समय पर वैक्सीनेशन के माध्यम से इसके खतरे को काफी हद तक कम किया जा सकता है। 10 बालिकाओं का वैक्सीनेशन कराना इस दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि क्लब का उद्देश्य अधिक से अधिक बालिकाओं और महिलाओं तक सर्वाइकल कैंसर से बचाव एवं वैक्सीनेशन का संदेश पहुंचाना है। भविष्य में भी स्वास्थ्य और महिला सशक्तिकरण से जुड़े ऐसे सार्थक प्रयास जारी रखे जाएंगे।
Author: Pramod Gupta
Hello









