September 2, 2026 10:52 am

लखनऊ में सीएम से मिले पूर्व विधायक हरिराम चेरो,2027 चुनावी रणनीति पर चर्चा,हलचल तेज

सीएम के समक्ष रखी पूर्व विधायक हरिराम चेरों नें दुद्धी क्षेत्र की जमीनी समस्याएं,जनहित के मुद्दों पर गंभीर हुए सीएम,विकास का दिया भरोसा,चुनावी रणनीति पर हुई विस्तृत चर्चा

सोनभद्र। लखनऊ दुद्धी विधानसभा के पूर्व विधायक हरिराम चेरो ने मंगलवार को लखनऊ स्थित मुख्यमंत्री आवास पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान दुद्धी विधानसभा क्षेत्र की वर्तमान स्थिति, विकास कार्यों की प्रगति और जनमानस से जुड़ी जमीनी समस्याओं पर विस्तार से चर्चा हुई। हरिराम चेरो ने मुख्यमंत्री को क्षेत्र की वास्तविक स्थिति से अवगत कराते हुए आम नागरिकों को हो रही व्यावहारिक कठिनाइयों,सड़क,शिक्षा, स्वास्थ्य,पेयजल और आदिवासी बहुल क्षेत्रों के विकास से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से रखा।सीएम से भेंट के दौरान आगामी विधानसभा चुनाव 2027 की रणनीति पर भी गहन मंथन हुआ। हरिराम चेरो ने क्षेत्र में संगठन की वर्तमान स्थिति, सामाजिक एवं राजनीतिक समीकरणों और चुनावी तैयारियों से संबंधित महत्वपूर्ण बिंदुओं पर अपना पक्ष रखा। सीएम योगी आदित्यनाथ ने जनहित से जुड़े सभी विषयों को गंभीरता से सुना और दुद्धी क्षेत्र की समस्याओं के त्वरित समाधान तथा लंबित विकास कार्यों को गति देने के लिए संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश देने का आश्वासन दिया। इस सकारात्मक वार्ता से क्षेत्र में विकास की नई उम्मीद जगी है।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!