September 2, 2026 10:52 am

नगर में छुट्टे घूम रहे पशुओं से राहगीर परेशान

सोनभद्र। (दुद्धी) नगर में इन दिनों पशुओं का जमावड़ा हाईवे पर होने से राहगीरों को परेशानी उठानी पड़ रही है। कस्बे के मुख्य सड़क तहसील तिराहे,म्योरपुर तिराहे से अमवार मोड़ तक कई स्थानों पर झुंड बना कर पशु बैठे रहते है जिससे बड़े वाहन वन -वे हो कर चलने लगते है और पैदल चलने वाले या दो पहिया वाहन चालकों को परेशानी उठानी पड़ती है । वही ये आवारा पशु रात्रि में विभिन्न दुकानों पर गोबर कर दे रहे है।जिससे दुकानदार भी परेशान है। राहगीरों ने छुट्टे घूम रहे पशुओं पर अंकुश लगाने की गुहार नगर पंचायत व प्रशासन से की है ताकि कोई दुर्घटना घटित न हो और राहगीर आराम से सड़कों पर चल सके। आवारा पशु छुट्टे नगर में घूम रहे है और रहवासियों को अपना निशाना बना रहे है। आवारा पशुओं से नगर में भय का माहौल व्यापत है कि कब किसको अपनी सिंग मार दे। दुद्धी नगर में पशुस्वामियों द्वारा अपने पशुओं को नगर में घूमने के लिए खुलेआम छोड़ दे रहे है। ये आवारा पशु किसी न किसी राहगीरों को निशाना बना रहे है ।इन पशुओं से नगर के दुकानदार व सब्जी बिक्रेता भी परेशान है। जब दुकानदार अपने ग्राहकों को सामान देने में व्यस्त रहता है तो ये दुकान में आलू, प्याज, अन्य प्रकार की सब्जियां व चावल आदि खा जा रहे है। वही ये आवारा पशु रात्रि में विभिन्न दुकानों पर गोबर कर दे रहे है। जिससे दुकानदार भी परेशान है। बतादे कि आवारा पशुओं के देख रेख के लिए रजखड़ गांव में गौशाला का भी शुभारंभ हो गया है फिर भी कस्बे में घूम रहे पशुओं पर कोई नियंत्रण नहीं है।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!