September 2, 2026 10:52 am

बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत बनाने पर भाजपा की जिला बैठक में मंथन

सोनभद्र। भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय पर मंडल कार्यसमिति सत्यापन एवं प्रवास योजना को लेकर महत्वपूर्ण जिला बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्य अतिथि जिला प्रभारी अनिल सिंह रहे। अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष नंदलाल गुप्ता ने की, जबकि संचालन जिला महामंत्री एवं कार्यक्रम संयोजक शारदा खरवार ने किया। बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक सशक्त एवं सक्रिय बनाने को लेकर विस्तृत मंथन किया गया। मुख्य अतिथि अनिल सिंह ने संगठनात्मक कार्यों की समीक्षा करते हुए मंडल कार्यसमिति सत्यापन एवं प्रवास योजना की जानकारी दी। उन्होंने सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से योजनाबद्ध तरीके से कार्य करते हुए संगठन को मजबूत बनाने का आह्वान किया। बैठक में मंडल अध्यक्षों एवं प्रवासियों ने अपने-अपने क्षेत्रों में संगठन की स्थिति, कार्यसमिति सत्यापन और प्रवास योजना के संबंध में विचार रखे तथा संगठन को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए सुझाव दिए। भाजपा जिलाध्यक्ष नंदलाल गुप्ता ने कहा कि “मजबूत संगठन की आधारशिला सक्रिय कार्यकर्ता और सशक्त बूथ होते हैं।” उन्होंने कार्यकर्ताओं के निरंतर संपर्क, नियमित संवाद, बूथ सशक्तीकरण और जिम्मेदारियों के प्रभावी निर्वहन पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन की रीति-नीति एवं योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाते हुए अपनी जिम्मेदारी का पूरी निष्ठा और समर्पण से निर्वहन करे। मंडल से लेकर बूथ स्तर तक मजबूत और सक्रिय संगठन ही भाजपा की सबसे बड़ी शक्ति है। बैठक में निवर्तमान जिलाध्यक्ष अजीत चौबे, पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक मिश्रा, पूर्व संगठन मंत्री नागेश्वर पांडेय, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रामलखन सिंह, जिला महामंत्री संतोष शुक्ला, कार्यक्रम सह संयोजक शंभूनारायण सिंह, बृजेश श्रीवास्तव, जिला उपाध्यक्ष अजीत रावत, अमरेश पटेल, सरजू बैसवार, महेश्वर चंद्रवंशी, मनोज मिश्रा, जिला मंत्री प्रमिला जायसवाल, सुषमा गौड़, मणिकर्णिका कोल, अनिल सिंह, मीडिया प्रभारी रजनीश रघुवंशी समेत बड़ी संख्या में पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, प्रवासी कार्यकर्ता एवं संगठन के जिम्मेदार कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!