सोनभद्र। ईद-ए-मिलादुन्नबी के अवसर पर बीती रात फैजाने अहमद रजा कमेटी के तत्वावधान में अहमद नगर स्थित ईदगाह मैदान में धार्मिक जलसे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम इमाम खान एवं शहजादे सिद्दीकी की सरपरस्ती में आयोजित हुआ। आयोजन को लेकर मुस्लिम समाज में खासा उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम से पूर्व गलियों को सजाया गया और घरों पर इस्लामिक झंडे लगाए गए। साथ ही साफ-सफाई की विशेष व्यवस्था की गई। ईशा की नमाज के बाद शुरू हुए कार्यक्रम में मुफ्ती अशरफ जिलानी अजहरी, हलचल शिवानी, सद्दाम राही, शाहनवाज अली, शम्स कोलकातवी समेत अन्य उलेमा एवं नातख्वानों ने शिरकत की। वक्ताओं ने पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब की जीवनी, उनकी शिक्षाओं तथा इस्लाम के अमन-चैन और भाईचारे के संदेश पर विस्तार से प्रकाश डाला। नातख्वानों ने नात-ए-पाक प्रस्तुत की, जिससे पूरा माहौल भक्तिमय हो गया। धार्मिक नारों से कार्यक्रम स्थल गूंज उठा। इस अवसर पर अल ईमान फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष हाजी सलीम हुसैन ने भी शिरकत की। आयोजन को सफल बनाने में शमशेर खान, अली हुसैन, पीरू खान, शाहनवाज हसन रजा, शाहिद हाशमी, नजीर अंसारी, मोहम्मद कलीम, मोहम्मद हसीब खान, सरफराज खान, सेराज सैफी, मोहम्मद खुर्शीद, मोहम्मद साबित, मोहम्मद कलाम, अब्दुल हई सहित अन्य लोगों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
Author: Pramod Gupta
Hello









