September 2, 2026 12:36 pm

भरी बरसात में बांध के डाउन स्ट्रीम में नाव से मछली मार रहे ग्रामीणन प्रशासन का डर, न हादसे की चिंता

सोनभद्र (दुद्धी) कनहर सिंचाई परियोजना के मुख्य बांध के डाउन स्ट्रीम के भिसूर ,सुगवमन सहित सुंदरी गांव के क्षेत्र में इन दिनों भरी बरसात के बीच ग्रामीण मछुवारे जान जोखिम में डालकर नाव से मछली पकड़ रहे हैं। बताया जा रहा है कि रोजाना करीब आठ से दस नावों पर सवार होकर दर्जनों मछुवारे भोर होते ही नदी में उतर जाते हैं और सुबह करीब 10 से 11 बजे तक मछली पकड़ने के बाद वापस लौटते हैं। ग्रामीणों के मुताबिक डूब क्षेत्र के भीसूर गांव स्थित डीहवार बाबा के पास से मछुवारे भोर में नाव और जाल लेकर कनहर नदी की ओर निकलते हैं। इसके बाद कई घंटे तक नदी में मछली पकड़ते हैं। ग्रामीणों का कहना है कि प्रतिदिन करीब एक से डेढ़ कुंतल तक मछली पकड़े जाने की बात सामने आ रही है। मछुवारे मछली लेकर लौटने के बाद नाव को नदी किनारे ही बांध देते हैं और पकड़ी गई मछलियों को लेकर अपने घर या बाजार में बिक्री के लिए चले जाते हैं।

बरसात में बढ़ा हादसे का खतरा

इन दिनों कनहर नदी में लगातार बारिश के कारण जलस्तर बढ़ा हुआ है। बांध क्षेत्र में पानी का बहाव भी सामान्य दिनों की अपेक्षा अधिक रहता है। ऐसे में नाव लेकर नदी में उतरना किसी बड़े हादसे को न्योता देने जैसा है। अचानक जलस्तर बढ़ने या तेज बहाव आने पर नाव सवार मछुवारों की जान खतरे में पड़ सकती है। बावजूद इसके मछली पकड़ने का सिलसिला जारी है। इस बाबत उपजिलाधिकारी अशोक गुप्ता ने बताया कि संबंधित थाना क्षेत्र एवं क्षेत्रीय लेखपाल को निर्देशित किया गया है इन गतिविधियों पर रोक लगाए और आवश्यकता पड़ने पर विधिक कार्यवाही करे।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!