September 2, 2026 1:25 pm

लगातार बारिश से बढ़ा जलस्तर, बांधों के गेट खुले; तटीय क्षेत्रों में बढ़ी चौकसी

सोनभद्र। लगातार हो रही बारिश के चलते बांधों, नदियों और पहाड़ी जलधाराओं में बढ़ते जलस्तर को देखते हुए जिला प्रशासन ने सतर्कता बढ़ा दी है। जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने संबंधित अधिकारियों को बांधों एवं नदियों के जलस्तर पर लगातार निगरानी रखने तथा तटीय एवं निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को समय रहते सतर्क करने के निर्देश दिए हैं। वर्तमान में रिहंद बांध का एक गेट खोला जा चुका है, जबकि दूसरे गेट को खोलने की प्रक्रिया जारी है। इसके बाद ओबरा बांध के तीन गेट करीब नौ फीट तक खोले गए हैं। इससे नदियों के जलस्तर एवं बहाव में वृद्धि की संभावना को देखते हुए नदी तटीय क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरती जा रही है। प्रशासन की टीमें संभावित बढ़े जलप्रवाह को लेकर ग्रामीणों एवं स्थानीय नागरिकों को लगातार जागरूक कर रही हैं। चकाड़ी क्षेत्र में थाना प्रभारी ने स्थानीय नागरिकों के बीच पहुंचकर स्थिति की जानकारी ली और नदी तट, निचले इलाकों तथा तेज बहाव वाले स्थानों से सुरक्षित दूरी बनाए रखने की अपील की। प्रशासन ने लोगों से किसी भी उफनती नदी, नाले अथवा तेज बहाव वाले रास्ते को पार करने का प्रयास न करने की सलाह दी है। जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने कहा कि सोनभद्र की भौगोलिक परिस्थितियों को देखते हुए लगातार बारिश के दौरान पहाड़ी नालों और बरसाती जलधाराओं में अचानक पानी बढ़ सकता है। ऐसे में लोग विशेष सावधानी बरतें। बच्चों और पशुओं को नदी-नालों के आसपास न जाने दें। उन्होंने कहा कि जनपदवासियों की सुरक्षा प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है और स्थिति की लगातार निगरानी की जा रही है। जिलाधिकारी ने नागरिकों से अफवाहों से बचने तथा केवल प्रशासन द्वारा जारी आधिकारिक सूचनाओं पर भरोसा करने की अपील की। उन्होंने कहा कि नदी-नालों और तेज जलप्रवाह वाले क्षेत्रों से दूरी बनाए रखें। सतर्कता और सावधानी ही सुरक्षित रहने का सबसे प्रभावी उपाय है।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!