September 1, 2026 10:35 am

श्री कृष्ण जन्माष्टमी आयोजकों से इंस्पेक्टर ने ली जानकारी

सोनभद्र (दुद्धी) श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर स्थानीय पुलिस पूरी तरह सतर्क है। रविवार को शांति समिति की बैठक के बाद सोमवार को इंस्पेक्टर विश्वनाथ प्रताप सिंह ने जन्माष्टमी आयोजन समितियों के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर तैयारियों की जानकारी ली। इंस्पेक्टर ने सभी आयोजकों से एक-एक कर उनके कार्यक्रम, आयोजन स्थल, व्यवस्थाओं और संभावित समस्याओं के बारे में जानकारी ली। उन्होंने आयोजकों को स्पष्ट निर्देश दिया कि जन्माष्टमी पर्व के दौरान किसी भी नई परंपरा की शुरुआत नहीं की जाएगी और पूर्व से चली आ रही परंपराओं के अनुसार ही कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।उन्होंने सभी आयोजन समितियों से अपने पदाधिकारियों एवं सदस्यों की सूची पुलिस को उपलब्ध कराने को कहा, ताकि आयोजन के दौरान समिति के जिम्मेदार लोगों की आसानी से पहचान हो सके। उन्होंने कहा कि समितियां अपने पदाधिकारियों एवं सदस्यों के पहचान पत्र भी जारी करें।इंस्पेक्टर ने डीजे संचालकों को भी निर्धारित मानकों के अनुरूप ही ध्वनि बजाने की हिदायत दी। उन्होंने कहा कि तेज आवाज में डीजे नहीं बजाया जाएगा और अश्लील अथवा आपत्तिजनक गीतों का प्रसारण नहीं किया जाएगा। पुलिस ने आयोजकों से पर्व के दौरान शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग की अपील की। बैठक में वरिष्ठ उपनिरीक्षक संजय सिंह ,कस्बा इंचार्ज हरिकेश आजाद वरिष्ठ भाजपा नेता सुरेन्द्र अग्रहरि सभासद निरंजन गुप्ता, पीयूष अग्रहरि,दिग्गज जौहरी सहित विभिन्न जन्माष्टमी आयोजन समितियों के पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!