September 1, 2026 10:37 am

बढ़ते जलस्तर को लेकर प्रशासन अलर्ट, नदी किनारे बसे गांवों में पहुंचकर ग्रामीणों को किया जागरूक

सोनभद्र। लगातार बढ़ रहे जलस्तर को देखते हुए जिला प्रशासन के निर्देश पर स्थानीय प्रशासन और पुलिस ने सतर्कता बढ़ा दी है। सोमवार को उप जिलाधिकारी रवि कुमार, क्षेत्राधिकारी प्रभात राय एवं थाना प्रभारी सदानंद राय ने पुलिस बल के साथ नदी किनारे बसे गांवों का भ्रमण कर ग्रामीणों को संभावित खतरे के प्रति सचेत किया अधिकारियों ने ग्रामीणों को बताया कि जलस्तर में किसी भी समय तेजी से वृद्धि हो सकती है। ऐसे में नदी, नालों और जलभराव वाले क्षेत्रों के आसपास जाने से बचें तथा बच्चों को विशेष रूप से सुरक्षित रखें। ग्रामीणों से अपील की गई कि जलस्तर बढ़ने, जलभराव अथवा किसी भी आपात स्थिति की जानकारी तत्काल पुलिस एवं प्रशासन को दें। पुलिस टीम ने गांवों में पहुंचकर लोगों को सुरक्षा के प्रति जागरूक किया और संभावित खतरे को देखते हुए आवश्यक सावधानी बरतने की अपील की। प्रशासन ने ग्रामीणों से अफवाहों पर ध्यान न देने तथा किसी भी आपात स्थिति में तत्काल संबंधित अधिकारियों को सूचना देने की अपील की है।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!