सोनभद्र। फायर सर्विस चोपन के कर्मचारियों ने रविवार को थाना ओबरा पहुंचकर पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अग्निशमन उपकरणों के संचालन एवं उपयोग के संबंध में विस्तृत प्रशिक्षण दिया। प्रशिक्षण के दौरान विभिन्न प्रकार के फायर फाइटिंग उपकरणों के सही एवं सुरक्षित इस्तेमाल की जानकारी दी गई। फायर सर्विस कर्मियों ने आग लगने की स्थिति में बरती जाने वाली सावधानियों, त्वरित बचाव उपायों तथा संभावित अग्निकांड के कारणों के बारे में पुलिसकर्मियों को अवगत कराया। इसके साथ ही आग बुझाने का व्यावहारिक रिहर्सल भी कराया गया, ताकि आकस्मिक अग्निकांड की स्थिति में पुलिसकर्मी तत्परता और कुशलता के साथ राहत एवं बचाव कार्य में सहयोग कर सकें। प्रशिक्षण के दौरान आपात स्थिति में विभिन्न विभागों के बीच समन्वय स्थापित कर त्वरित कार्रवाई करने पर विशेष जोर दिया गया। पुलिस विभाग द्वारा आपदा एवं आपातकालीन परिस्थितियों से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए पुलिसकर्मियों को लगातार प्रशिक्षित किया जा रहा है, जिससे आवश्यकता पड़ने पर जनसुरक्षा एवं संपत्ति की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।
Author: Pramod Gupta
Hello









