August 31, 2026 1:19 pm

जामपानी में बनेगा मुख्यमंत्री मॉडल कम्पोजिट विद्यालय, 25.28 करोड़ की स्वीकृति

सोनभद्र। शासन ने जनपद की तहसील दुद्धी के ग्राम जामपानी में मुख्यमंत्री मॉडल कम्पोजिट विद्यालय के निर्माण के लिए प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान कर दी है। परियोजना के लिए शासन स्तर पर 25 करोड़ 28 लाख 08 हजार रुपये की स्वीकृत लागत निर्धारित की गई है।जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने बताया कि स्वीकृत लागत के सापेक्ष परियोजना की प्रथम किश्त के रूप में 35 प्रतिशत धनराशि यानी 8 करोड़ 84 लाख 82 हजार 800 रुपये अवमुक्त किए जाने की स्वीकृति भी शासन ने प्रदान कर दी है। इससे विद्यालय के निर्माण कार्य को गति मिलेगी और क्षेत्र के विद्यार्थियों को आधुनिक एवं बेहतर शैक्षिक सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठेगा। उन्होंने बताया कि विद्यालय का निर्माण शासन द्वारा नामित कार्यदायी संस्था कान्स्ट्रक्शन एंड डिजाइन सर्विसेज (उ.प्र. जल निगम) के माध्यम से कराया जाएगा। निर्माण कार्य में निर्धारित मानकों एवं गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाएगा। परियोजना को निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण कराने के लिए संबंधित अधिकारियों एवं कार्यदायी संस्था को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जाएंगे। जिलाधिकारी ने कहा कि मुख्यमंत्री मॉडल कम्पोजिट विद्यालय के निर्माण से दुद्धी क्षेत्र के विद्यार्थियों को आधुनिक शैक्षणिक वातावरण, बेहतर आधारभूत सुविधाएं और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी। शासन से स्वीकृत धनराशि का नियमानुसार एवं पारदर्शी ढंग से उपयोग सुनिश्चित किया जाएगा।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!