August 30, 2026 11:27 am

समाजसेवा की पहल बच्चों को बांटी टॉफी और विद्यालय को भेंट किया सीलिंग फैन

सोनभद्र। बीजपुर (विनोद गुप्त) बिट्टू के तीन वर्ष पूरे होने के अवसर पर उनके परिवार ने जन्मदिन को समाजसेवा से जोड़ते हुए एक सराहनीय पहल की। समृद्धि जन कल्याण संस्थान द्वारा संचालित गांधी धाम स्थित समृद्धि ज्ञान ज्योति विद्यालय में कार्यक्रम आयोजित कर विद्यालय में पढ़ने वाले बच्चों के बीच टॉफी का वितरण किया गया। साथ बच्चों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए विद्यालय के लिए एक सीलिंग फैन भी भेंट किया गया। टॉफी एवं सीलिंग फैन का वितरण बिट्टू की दादी उर्मिला देवी एवं पूजा चन्द्रवंशी द्वारा किया गया। बच्चों के बीच टॉफी पाकर उत्साह और खुशी का माहौल देखने को मिला। परिवार की इस पहल की संस्था के पदाधिकारियों एवं विद्यालय से जुड़े लोगों ने सराहना की। इस अवसर पर बिट्टू के परिवार ने कहा कि जन्मदिन जैसे विशेष अवसरों को केवल व्यक्तिगत खुशी तक सीमित न रखकर समाज के जरूरतमंद बच्चों के साथ खुशियां बांटनी चाहिए। उन्होंने कहा कि समाज के विकास और जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए सभी को अपनी क्षमता के अनुसार आगे आना चाहिए। परिवार ने यह भी भरोसा दिलाया कि भविष्य में भी सामाजिक कार्यों में सहयोग करने का प्रयास जारी रहेगा और संस्था द्वारा किए जा रहे जनहित के कार्यों में हरसंभव सहयोग किया जाएगा। समृद्धि जन कल्याण संस्थान के अध्यक्ष सिद्धार्थ गुप्ता ने परिवार द्वारा किए गए सहयोग के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समाजसेवा में छोटे-छोटे सहयोग भी जरूरतमंद बच्चों के जीवन में बड़ा बदलाव ला सकते हैं। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे अपने विशेष अवसरों को सामाजिक सरोकारों से जोड़कर जरूरतमंदों के साथ खुशियां साझा करें। कार्यक्रम के दौरान संस्था के उपाध्यक्ष जावेद अहमद, राकेश, शशि, प्रदीप कुमार, संतोष कुमार, सोमनाथ, करण सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने बिट्टू को तीन वर्ष पूरे होने पर शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!