August 30, 2026 11:31 am

बच्चों से ईंट ढुलवाने पर प्रधानाध्यापिका को नोटिस

– सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद बेसिक शिक्षा विभाग ने लिया संज्ञान, तीन दिन में मांगा स्पष्टीकरण

सोनभद्र। सोशल मीडिया पर 27 अगस्त 2026 को प्रसारित एक वीडियो का संज्ञान लेते हुए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, सोनभद्र ने प्राथमिक विद्यालय पूरनाकलां, विकासखंड घोरावल की प्रधानाध्यापिका श्रीमती माण्डवी कुमारी को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। प्रसारित वीडियो के अवलोकन में सामने आया कि विद्यालय की क्षतिग्रस्त बाउंड्रीवाल के निर्माण कार्य के लिए विद्यालय में अध्ययनरत बच्चों से ईंट ढुलवाने का कार्य कराया जा रहा था। बताया गया कि निर्माण कार्य के लिए राजगीर मिस्त्री एवं श्रमिक भी लगाए गए हैं, इसके बावजूद बच्चों से इस प्रकार का कार्य कराया जाना विभागीय निर्देशों के विपरीत है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने नोटिस में स्पष्ट किया है कि 18 वर्ष से कम आयु के बच्चों से श्रम कराया जाना प्रतिबंधित है। विद्यालय में अध्ययनरत बच्चों से निर्माण कार्य कराया जाना अत्यंत निंदनीय है और इसे शासन की मंशा के विपरीत तथा विभागीय आदेशों एवं निर्देशों का उल्लंघन माना गया है। प्रधानाध्यापिका को निर्देश दिया गया है कि वह प्रकरण के संबंध में अपना युक्तिसंगत स्पष्टीकरण तीन दिवस के भीतर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय में उपलब्ध कराएं। निर्धारित अवधि में स्पष्टीकरण प्राप्त नहीं होने अथवा स्पष्टीकरण संतोषजनक न पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध नियमानुसार कठोर विभागीय कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!