August 30, 2026 11:34 am

प्रेम-प्रसंग में पति की हत्या, हादसे का रूप देने की कोशिश; पत्नी समेत चार गिरफ्तार

– 24 घंटे में शक्तिनगर पुलिस ने किया हत्याकांड का खुलासा, शव सड़क किनारे रखकर वाहन से चोट पहुंचाने का प्रयास

सोनभद्र। शक्तिनगर थाना क्षेत्र में संदिग्ध सड़क दुर्घटना के रूप में सामने आई एनसीएल कर्मी की मौत का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया। पुलिस के मुताबिक मृतक की पत्नी के प्रेम-प्रसंग में पति की गला दबाकर और सिर पटककर हत्या की गई थी। इसके बाद शव को सड़क किनारे ले जाकर वाहन से चोट पहुंचाते हुए घटना को सड़क दुर्घटना का रूप देने का प्रयास किया गया। मामले में पुलिस ने पत्नी, उसके कथित प्रेमी समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, 23 अगस्त 2026 को बीना स्टेडियम/जमशीला के पास एनसीएल बीना में सीनियर ओवरमैन पद पर कार्यरत रमाशंकर मिश्रा पुत्र रामयश मिश्रा, निवासी बीना कॉलोनी, का शव संदिग्ध परिस्थितियों में सड़क किनारे मिला था। प्रारंभिक तौर पर मामला सड़क दुर्घटना का प्रतीत हुआ, लेकिन घटनास्थल की परिस्थितियां संदिग्ध मिलने पर शक्तिनगर पुलिस ने जांच शुरू की। इस संबंध में मु0अ0सं0 162/2026 के तहत धारा 103(2)/238 बीएनएस में मुकदमा दर्ज किया गया।

प्रेम-प्रसंग में हुई हत्या

पुलिस की जांच में सामने आया कि रमाशंकर मिश्रा की पत्नी प्रियंका मिश्रा का विकास चौहान से कथित प्रेम-प्रसंग चल रहा था। पुलिस के मुताबिक 22 अगस्त की रात रमाशंकर ने दोनों को घर पर देख लिया, जिसके बाद विवाद हुआ। आरोप है कि विवाद के दौरान प्रियंका मिश्रा और विकास चौहान ने रमाशंकर का गला दबाने के साथ पत्थर के फर्श पर सिर पटककर गंभीर चोट पहुंचाई, जिससे उसकी मौत हो गई। हत्या के बाद घटना को दुर्घटना का रूप देने के लिए विकास चौहान ने अनुराग सिंह उर्फ बादल और सोनू गुप्ता की मदद से शव को चादर व गमछे में लपेटकर सड़क किनारे पहुंचाया। इसके बाद वाहन से चोट पहुंचाकर पुलिस को गुमराह करने का प्रयास किया गया।

तकनीकी साक्ष्यों से खुली वारदात की कड़ी

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने घटनास्थल के साथ कॉल डिटेल, लोकेशन और अन्य तकनीकी एवं भौतिक साक्ष्यों की गहन जांच की। पुलिस की त्वरित विवेचना में घटना की कड़ियां जुड़ती गईं और मुकदमा दर्ज होने के करीब 24 घंटे के भीतर चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार आरोपियों में विकास चौहान (25), प्रियंका मिश्रा (35), अनुराग सिंह उर्फ बादल (18) और सोनू गुप्ता शामिल हैं। सभी शक्तिनगर थाना क्षेत्र के बीना कॉलोनी और जमशीला क्षेत्र के निवासी बताए गए हैं।कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक सत्येन्द्र कुमार राय, बीना चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक अजय कुमार श्रीवास्तव, कांस्टेबल सत्यम सरोज, अरुण कुमार, अमन सिंह और अमृत लाल शामिल रहे। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से क्षेत्र में घटना को लेकर बनी असमंजस की स्थिति दूर हुई है। वहीं एनसीएल कर्मचारियों और स्थानीय लोगों में पुलिस के प्रति सुरक्षा और विश्वास की भावना मजबूत होने की बात कही गई है।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!