August 30, 2026 11:27 am

जरूरतमंद बच्चों संग शिवम मिश्रा ने मनाया रक्षाबंधन, 50 बहनों ने बांधी राखी

सोनभद्र। रक्षाबंधन के पावन अवसर पर सामाजिक सेवा से जुड़े शिवम मिश्रा ने जरूरतमंद बच्चों के साथ रक्षाबंधन का पर्व मनाकर भाई-बहन के रिश्ते में स्नेह और अपनत्व की मिसाल पेश की। इस दौरान करीब 50 बहनों ने शिवम मिश्रा की कलाई पर राखी बांधी और उनके साथ रक्षाबंधन की खुशियां साझा कीं। कार्यक्रम में बच्चों के लिए विशेष भोजन की व्यवस्था की गई। इसके साथ ही उन्हें मिठाई और उपहार भी वितरित किए गए। उपहार और भोजन पाकर बच्चों के चेहरों पर खुशी और मुस्कान नजर आई। शिवम मिश्रा ने कहा कि इन बहनों से राखी बंधवाकर भाई होने का जो स्नेह और आशीर्वाद मिला, वह उनके लिए बेहद खास है। उन्होंने कहा कि उनका प्रयास है कि त्योहारों की खुशियां उन बच्चों और परिवारों तक भी पहुंचे, जिन्हें इसकी सबसे अधिक जरूरत है। उन्होंने कहा कि जरूरतमंदों के बीच भोजन, उपहार और खुशियां बांटने का सेवा कार्य आगे भी निरंतर जारी रहेगा।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!