August 29, 2026 11:34 am

रक्षाबंधन पर नौगढ़ में नहीं मिली सरकारी बस सेवा, बहनों की राह हुई मुश्किल

– मुफ्त बस यात्रा की घोषणा के बावजूद बसों का संचालन न होने से महिलाओं में आक्रोश

सोनभद्र/नौगढ़। रक्षाबंधन के पर्व पर सरकार की ओर से महिलाओं को रोडवेज बसों में निशुल्क यात्रा की सुविधा दिए जाने की घोषणा के बावजूद वनांचल क्षेत्र नौगढ़ में इसका लाभ बहनों को नहीं मिल सका। क्षेत्र में सरकारी बसों का संचालन नहीं होने से भाइयों के घर पहुंचने के लिए महिलाओं को निजी वाहनों का सहारा लेना पड़ा। इससे महिलाओं में नाराजगी देखने को मिली। रक्षाबंधन पर सुबह से ही बहनें भाइयों की कलाई पर राखी बांधने के लिए घरों से निकलीं, लेकिन नौगढ़ क्षेत्र में सरकारी बस सेवा उपलब्ध नहीं होने के कारण उन्हें आवागमन के लिए काफी परेशानी उठानी पड़ी। बसों के इंतजार में महिलाएं और उनके परिजन परेशान रहे। मजबूरी में कई लोगों ने निजी वाहनों से सफर किया। चंद्रावती, सुमन देवी और संगीता समेत अन्य महिलाओं ने कहा कि सरकार की ओर से महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा की घोषणा की गई, लेकिन वनांचल क्षेत्र में योजना का लाभ जमीन पर नजर नहीं आया। रक्षाबंधन जैसे महत्वपूर्ण पर्व पर भी परिवहन सुविधा नहीं मिलने से सरकार की घोषणा पर सवाल खड़े हो रहे हैं। महिलाओं ने नौगढ़ क्षेत्र में नियमित रोडवेज बसों का संचालन कराने की मांग की। इस संबंध में एआरएम सूबेदार सिंह ने बताया कि सभी गाड़ियां चलाई गई हैं। यदि किसी कारणवश नौगढ़ में बसें नहीं पहुंची हैं तो इसकी जांच कराई जाएगी।

धीना में भी वाहन के लिए परेशान रहीं बहनें

उधर, धीना क्षेत्र में भी रक्षाबंधन पर भाइयों को राखी बांधने निकली बहनों को वाहनों की कमी के कारण परेशानी का सामना करना पड़ा। निशुल्क बस सेवा की घोषणा के बावजूद क्षेत्र में बसों का संचालन नहीं होने से महिलाएं और उनके परिजन बस अड्डे पर वाहनों का इंतजार करते रहे। काफी देर तक वाहन नहीं मिलने से उन्हें निजी साधनों का सहारा लेना पड़ा।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!