August 29, 2026 11:29 am

रक्षाबंधन की खुशियां मातम में बदलीं, अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत

सोनभद्र। रक्षाबंधन के त्योहार पर पत्नी और बच्चे के साथ ससुराल राखी बंधवाने आ रहे बाइक सवार परिवार को रास्ते में दर्दनाक सड़क हादसे का सामना करना पड़ा। रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के सुकृत इलाके में अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार 36 वर्षीय भगवान दास की मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी 32 वर्षीय रेखा देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं। हादसे में उनका 13 वर्षीय बच्चा भी घायल हुआ है, जिसकी हालत सामान्य बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार भगवान दास अपनी पत्नी और बच्चे के साथ मुगलसराय से रॉबर्ट्सगंज स्थित ससुराल राखी बंधवाने के लिए बाइक से आ रहे थे। सुकृत क्षेत्र में पहुंचते ही एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद तीनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर जुटे लोगों ने घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने भगवान दास को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल रेखा देवी का प्राथमिक उपचार करने के बाद हालत नाजुक होने पर उन्हें वाराणसी रेफर कर दिया गया। वहीं घायल बच्चे का उपचार जारी है और उसकी स्थिति फिलहाल सामान्य बताई जा रही है। हादसे की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। रक्षाबंधन पर ससुराल पहुंचकर खुशियां मनाने निकले परिवार के लिए त्योहार की खुशियां पलभर में मातम में बदल गईं। पुलिस ने घटना की जानकारी जुटाते हुए अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!