August 28, 2026 10:38 am

रक्षाबंधन पर एकल विद्यालय की बहनों ने पुलिस कर्मियों को बांधा रक्षा सूत्र

सोनभद्र। विंढमगंज (सुमन गुप्ता) थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत जामपानी, विंढमगंज में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के द्वारा संचालित एकल विद्यालय संचो मैं छात्र-छात्राओं को पढ़ा रहे बहनों ने आज दोपहर लगभग 12:00 बजे थाना प्रभारी निरीक्षक रविकांत मिश्रा समेत समस्त दरोगा वह दीवान को रक्षाबंधन के पावन पर्व पर तिलक, रक्षा सूत्र बांधकर व मिष्ठान खिलाकर भाईचारे का संदेश दिया।
इस मौके पर प्रभारी निरीक्षक रविकांत मिश्रा ने कहा कि हम प्रशासनिक व्यवस्था में लगे हुए लोगों को क्षेत्र में ही वाहनों के द्वारा रक्षाबंधन का पर मनाने का सौभाग्य प्राप्त होता है आज थाने पर बहनों ने आकर के हम प्रशासन के लोगों को रक्षा सूत्र बांधकर भाई-बहन का संदेश दिया परंतु आगामी शुक्रवार को प्रशासन के लोग इलाके में बहनों की रक्षा व सुरक्षा के लिए भ्रमण करते हुए अगर दिख जाते हैं तो उन्हें रोक करके रक्षा सूत्र बांधकर अपनी सुरक्षा के लिए वचनबद्ध अवश्य करेंगे इस मौके पर आचार्य अंगद शिवनाथ दिनेश अजय महेंद्र प्रसाद सहित बहन सुनीता देवी कबूतरी देवी रिंकू देवी संध्या देवी अनीता देवी सोनी देवी प्रियांशी देवी गीत देवी जूही देवी ललिता देवी मीना देवी सहित दर्जनों लोग मौजूद थे।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!