August 28, 2026 10:45 am

एसपी ने किया रायपुर थाने का निरीक्षण, लंबित मामलों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश

सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने गुरुवार को थाना रायपुर का निरीक्षण कर पुलिस व्यवस्था एवं अभिलेखों के रख-रखाव का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने थाना परिसर, कार्यालय, बैरक, हवालात, मालखाना समेत विभिन्न महत्वपूर्ण स्थानों का निरीक्षण करते हुए साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। एसपी ने थाना कार्यालय में अपराध रजिस्टर, त्योहार रजिस्टर, आगंतुक रजिस्टर, शिकायत प्रार्थना पत्र समेत अन्य अभिलेखों का अवलोकन किया। उन्होंने लंबित विवेचनाओं एवं प्रार्थना पत्रों का गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण, वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी, रात्रि गश्त बढ़ाने तथा क्षेत्र में सतर्कता बनाए रखने के निर्देश दिए। साथ ही आमजन की शिकायतों का त्वरित एवं निष्पक्ष निस्तारण सुनिश्चित करने पर जोर दिया। पुलिस अधीक्षक ने पुलिसकर्मियों से संवाद कर उनकी समस्याओं की जानकारी ली और कर्तव्य के प्रति सजग रहते हुए पूर्ण निष्ठा एवं अनुशासन के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित किया।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!