August 28, 2026 12:23 pm

20 हजार रुपये का इनामिया वांछित गिरफ्तार

सोनभद्र। थाना पिपरी पुलिस ने धोखाधड़ी समेत विभिन्न धाराओं में दर्ज मुकदमे में वांछित 20 हजार रुपये के इनामिया अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। पुलिस के अनुसार थाना पिपरी में पंजीकृत मु0अ0सं0-119/2026, धारा 316(3), 319(2), 338, 336(3), 340(2) बीएनएस से संबंधित वांछित अभियुक्त मुकेश मुंडा पुत्र बटोही मुंडा निवासी ग्राम धमधमिया थाना खलारी जिला रांची झारखंड को 27 अगस्त 2026 को सुबह करीब 10:25 बजे धोकी नाला मोड़, मुर्धवा से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त की गिरफ्तारी चौकी प्रभारी रेणुकूट उपनिरीक्षक जितेंद्र सरोज ने हमराह पुलिसकर्मियों के साथ की। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर उसे न्यायालय भेज दिया गया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस थानाध्यक्ष राजेश जी चौबे, उपनिरीक्षक जितेंद्र सरोज, कांस्टेबल सुनील यादव और कांस्टेबल आकाश तिवारी शामिल रहे।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!