August 28, 2026 12:20 pm

रक्षासूत्र की सौगंध, प्रदूषण मुक्त सोनभद्र तक नहीं रुकेगा अभियान: संदीप मिश्र

सोनभद्र। नगवां ब्लॉक के खलियारी स्थित किसान निर्मल इंटर कॉलेज में रक्षाबंधन की पूर्व संध्या पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। विद्यालय परिवार की बहनों ने किसान नौजवान संघर्ष मोर्चा के संयोजक संदीप मिश्र को रक्षासूत्र बांधकर उनकी सुरक्षा के साथ सोनभद्र के जल, जंगल, जमीन और पर्यावरण की रक्षा का संकल्प दिलाया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए शिक्षिका सिंधु प्रजापति ने कहा कि रक्षासूत्र बांधकर बहनों ने अपनी सुरक्षा के साथ सोनभद्र को प्रदूषण मुक्त बनाने और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प दिलाया है। मोर्चा संयोजक संदीप मिश्र ने कहा कि वह कोई वादा नहीं, बल्कि बहनों के रक्षासूत्र की सौगंध लेकर दावा करते हैं कि जब तक सोनभद्र प्रदूषण मुक्त नहीं हो जाता, तब तक ‘पेड़ हैं तो प्राण हैं’ अभियान निरंतर चलता रहेगा। उन्होंने कहा कि किसान नौजवान संघर्ष मोर्चा सोनभद्र के जल, जंगल और जमीन की सुरक्षा के लिए कृतसंकल्पित है और आने वाले समय में यह आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि जल, जंगल, जमीन, पेड़, पानी, पहाड़, नदी, झील और झरनों का संरक्षण एवं सुरक्षा प्रत्येक नागरिक का संवैधानिक मौलिक कर्तव्य भी है। कार्यक्रम में सैकड़ों बहनों ने संदीप मिश्र को रक्षासूत्र बांधा। इस दौरान विद्यालय प्रबंधक निर्मल यादव, कमलेश, सिंधु, सुमन, आकाश चौहान, अरविंद चौहान, रोहित यादव समेत विद्यालय परिवार के सदस्य और बड़ी संख्या में बहनें मौजूद रहीं।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!