August 28, 2026 12:21 pm

बजाज पल्सर N160 की नई रेंज का हुआ शुभारंभ

सोनभद्र। रॉबर्ट्सगंज स्थित सिंह बजाज पर बजाज ऑटो की पल्सर N160 की नई रेंज का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष धर्मवीर तिवारी एवं उत्तर प्रदेश भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश महामंत्री देवेंद्र भाई पटेल ने संयुक्त रूप से बाइक का अनावरण किया। इस अवसर पर धर्मवीर तिवारी ने कहा कि पल्सर N160 बजाज ऑटो की उम्दा बाइक और उत्कृष्ट रेंज है, जो युवाओं की पसंद को ध्यान में रखकर तैयार की गई है। सिंह बजाज के अधिष्ठाता रमेश सिंह ने बाइक की खूबियों की जानकारी देते हुए बताया कि बजाज पल्सर के 25 गौरवशाली वर्ष पूरे होने के अवसर पर यह नई बाइक पेश की गई है। इसमें इंटेलिजेंट थ्रॉटल, चार राइडिंग मोड, ट्रैक्शन कंट्रोल और क्रॉल टेक्नोलॉजी जैसी आधुनिक सुविधाएं दी गई हैं। बाइक में 165 सीसी 4V इंजन है, जो 18.5 पीएस की पावर देता है और 0 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार महज 4.5 सेकंड में पकड़ने में सक्षम है। इसमें 5 इंच का TFT कंसोल दिया गया है, जिसमें गूगल मैप्स मिररिंग की सुविधा भी उपलब्ध है। कार्यक्रम में रजत रमेश, अशोक गुप्ता, विजय सिंह, विकास, बजाज ऑटो क्रेडिट के रोहित यादव, अमृत प्रकाश समेत बड़ी संख्या में ग्राहक एवं अन्य लोग मौजूद रहे।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!