August 28, 2026 12:23 pm

डोडहर में अंबेडकर विद्यालय भवन का शुभारंभ बच्चों को मिलेगी निःशुल्क शिक्षा

सोनभद्र। बीजपुर (विनोद गुप्त) डोडहर ग्राम प्रधान की उपस्थिति एवं ग्रामीणों की सहभागिता में अंबेडकर विद्यालय के संचालन के लिए भवन का शुभारंभ गुरुवार को किया गया। इस पहल का उद्देश्य क्षेत्र के बच्चों को निःशुल्क एवं बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराने के साथ महिलाओं को प्रशिक्षण देकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने का अवसर प्रदान करना है।शुभारंभ के अवसर पर ग्राम प्रधान ने कहा कि विद्यालय के संचालन से ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को सस्ती और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का लाभ मिलेगा। साथ ही भवन में महिलाओं के लिए विभिन्न प्रशिक्षण कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे।कार्यक्रम में अंजनी वैश्य (वार्ड सदस्य), पूर्व प्रधान भागीरथी वैश्य, राम भजन पाल (प्रधान प्रतिनिधि) श्याम कार्तिक दुबे, राम नारायण भारती और अनिल भारती, राम चरण सहित ग्रामीण मौजूद रहे। पूर्व प्रधान भागीरथी वैश्य ने इस पहल को क्षेत्र के लिए जरूरी और सराहनीय कदम बताते हुए कहा कि बच्चों की शिक्षा के क्षेत्र में इस तरह के प्रयास भविष्य में बेहतर परिणाम देने वाले साबित होंगे। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में शिक्षा को मजबूत करने के लिए सामूहिक सहभागिता से किए जा रहे ऐसे कार्य आगामी पीढ़ी के भविष्य की दिशा तय करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। ग्रामीणों ने भी विद्यालय संचालन की पहल का स्वागत करते हुए शिक्षा एवं महिला प्रशिक्षण से जुड़ी गतिविधियों में सहयोग का भरोसा जताया।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!