August 28, 2026 12:20 pm

महंगाई के विरोध में सपा कार्यकर्ताओं ने निकाली ‘महंगाई बारात’

सोनभद्र। महंगी चीनी, प्याज समेत खाद्य पदार्थों की बढ़ती कीमतों के विरोध में समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को स्वर्ण जयंती चौक पर ‘महंगाई बारात’ निकालकर प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए बढ़ती महंगाई पर अंकुश लगाने की मांग की। सपा जिला सचिव प्रमोद यादव ने कहा कि भाजपा ने सत्ता में आने से पहले जनता से अच्छे दिन का वादा किया था, लेकिन सरकार बनने के बाद अपने वादों को भूलकर जनता पर महंगाई का बोझ डाल दिया। उन्होंने कहा कि किसान, नौजवान, महिलाएं, व्यापारी और दुकानदार सभी बढ़ती महंगाई से परेशान हैं। चीनी, चावल, दाल, तेल, प्याज और साबुन जैसी रोजमर्रा की वस्तुओं के दाम बढ़ने से आम लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। उन्होंने कहा कि चीनी के दाम बढ़ने से त्योहारी सीजन में मिठाइयों के दाम भी प्रभावित हुए हैं। आरोप लगाया कि सरकार की नीतियों से आम जनता परेशान है, जबकि मंत्री और विधायक जनता की समस्याओं से दूर हैं। विमला देवी और लालती भारती ने कहा कि महिलाएं महंगे आटा, चावल, दाल, तेल, प्याज और साबुन से परेशान हैं। सुरेश अग्रहरी और मनीष केडिया ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार केवल पूंजीपतियों को आगे बढ़ाने का काम कर रही है। प्रदर्शन में सतीश कुमार चौबे, राजेंद्र भारती, अक्षय भारती, मारकंडे, गोपाल गुप्ता, जुनैद अंसारी, अरविंद पटेल, बचाऊ बियार और सुभाष चौधरी सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!