August 28, 2026 1:21 pm

गीत, कजरी और लोकनृत्य से सजा सावन उत्सव

सोनभद्र। सन्त नगर स्थित दी आर्यन्स एकेडमी में सावन माह के पावन अवसर पर भव्य सावन सेलिब्रेशन का आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया गया। विद्यालय परिसर हरे रंग के परिधानों और आकर्षक सजावट से सावन के रंग में रंगा नजर आया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रबंध निदेशक विनोद कुमार जालान एवं प्रधानाचार्या चित्रा जालान ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर प्रबंध निदेशक ने कहा कि सावन प्रकृति के सौंदर्य, हरियाली और नवजीवन का प्रतीक है। ऐसे आयोजनों से बच्चों को भारतीय संस्कृति एवं परंपराओं से जुड़ने का अवसर मिलता है। प्रधानाचार्या चित्रा जालान ने सावन के प्राकृतिक एवं आध्यात्मिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को प्रकृति संरक्षण और पौधरोपण का संकल्प लेने के लिए प्रेरित किया। उत्सव के दौरान छात्र-छात्राओं ने सावन गीत, कजरी, लोकनृत्य और कविता पाठ की मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। विद्यालय परिसर में झूले एवं मेहंदी प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में शिक्षिकाओं सुषमा पांडे, निशा चौबे, प्रियंका भट्टाचार्या, सुमन, नेहा, प्रिया, काजल, प्रतिमा चौबे, याशमिन एवं अपर्णा का सराहनीय योगदान रहा।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!