August 28, 2026 1:21 pm

दुद्धी में सजी राखी और मिठाई की दुकानें, मिठाई कहीं मिलावटी तो नहीं सैंपल कलेक्ट

सोनभद्र (दुद्धी) रक्षाबंधन पर्व को लेकर दुद्धी कस्बे में गुरुवार सुबह से ही रंग-बिरंगी राखियों और विभिन्न प्रकार की मिठाइयों से दर्जनों दुकानें सज गईं। बाजार में भाई-बहन के अटूट प्रेम के प्रतीक इस पर्व को लेकर खरीदारी का सिलसिला भी शुरू हो गया है। दुकानों पर लड्डू, गुलाब जामुन, बर्फी, कलाकंद, छेना सहित कई प्रकार की मिठाइयां बिक्री के लिए उपलब्ध हैं। त्योहार के दौरान मिठाइयों की बढ़ी मांग के बीच मिठाइयों की गुणवत्ता और उनके निर्माण में इस्तेमाल होने वाली सामग्री को लेकर सवाल भी उठने लगे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि बाजार में अचानक बड़ी मात्रा में मिठाइयां पहुंचने के स्रोत की जांच होनी चाहिए। दुकानदार स्वयं मिठाई तैयार कर रहे हैं या बाहर से तैयार मिठाइयां मंगाई जा रही हैं, यह भी जांच का विषय है। चर्चा है कि स्टेशन रोड ,कस्बे में कई कारोबारी बाहरी मिठाई की बिक्री कर रहे है तथा झारखंड क्षेत्र से कुछ दुकानदारों द्वारा मिठाइयां अपेक्षाकृत कम कीमत पर खरीदकर कस्बे और आसपास के क्षेत्रों में बिक्री की जा रही है। हालांकि इन दावों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है। प्रबुद्धजनों का कहना है कि इतनी बड़ी मात्रा में खोया, दूध, छेना और अन्य सामग्री की उपलब्धता तथा मिठाइयों के निर्माण और भंडारण की व्यवस्था की खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा जांच की जानी चाहिए। बिना खाद्य परीक्षण के किसी मिठाई को सिंथेटिक या मिलावटी बताना उचित नहीं है, लेकिन आशंका दूर करने के लिए नमूने लेकर प्रयोगशाला जांच कराना जरूरी है। कस्बे में मिलावटी मिठाइयों के बिक्री की आशंका होने पर पर प्रशासन एक्शन मुड़ में दिखी और नायब तहसीलदार भूपेंद्र सिंह के नेतृत्व में कई मिठाई दुकानों पर फूड इंस्पेक्टर कीर्ति आनंद ने औचक निरीक्षण कर मिठाइयों के सैम्पल कलेक्ट किए है।उन्होंने बताया कि मिठाइयों की गुणवत्ता जांच के बाद ही पता चलेगा लेकिन जांच की भनक लगते ही ज्यादातर मिठाई दुकानें बंद हो गई इसे स्पष्ट है कि मिठाइयां सन्दिग्ध हो सकती है। उन्होंने लोगों से अपील किया है कि मिठाइयां सही दुकानों से ही खरीदे।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!