August 28, 2026 10:38 am

अकीदत के साथ मनाया गया ईद मिलादुन्नबी,निकला जुलूस-ए मोहम्मदी

सोनभद्र ।विंढमगंज( सुमन गुप्ता) विंढमगंज में बुधवार को ईद मिलादुन्नबी का त्योहार हर्षोल्लास और अकीदत के साथ मनाया गया। इस अवसर पर मौलाना रुस्तम अली मिस्बाही की सदारत में महफिल-ए-मिलाद का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के लोग शामिल हुए महफिल-ए-मिलाद में मौलाना अनीश अहमद कादरी ने हुजूर-ए-अकरम हजरत मोहम्मद मुस्तफा सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम की विलादत और उनके जीवन पर विस्तार से प्रकाश डाला। इस दौरान नात-ए-पाक पेश की गई। कार्यक्रम में मौलाना इमरान मिस्बाही और अदनान वारिश सहित अन्य लोगों ने सहभागिता की।इसके पश्चात जामा मस्जिद से ईद मिलादुन्नबी का जुलूस निकाला गया। जुलूस जामा मस्जिद से विंढमगंज थाना, हलवाई गली, बैंक रोड, खान मोहल्ला और नाई मोहल्ला होते हुए वापस जामा मस्जिद पहुंचा। जुलूस में सैकड़ों लोग शामिल रहे और पूरे मार्ग में माहौल अकीदत भरा रहा।इस मौके पर इस्लामिया मिल्लत सोसाइटी के सदर सुहेल अहमद खान, तंजीम रजा-ए-मुस्तफा के पदाधिकारी एवं सदस्य, आरफीन अंसारी सेक्रेटरी, शाहरुख खान, सबलू खां, अली राजा, नसीम अंसारी, इफ्तेखार अहमद, नन्हे खान, सद्दाम सिद्दीकी और सोयब सिद्दीकी सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।जुलूस को लेकर प्रशासन और पुलिस पूरी तरह मुस्तैद रही। सुरक्षा व्यवस्था के लिए जगह-जगह पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई थी। जुलूस शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!