August 28, 2026 12:23 pm

पति और बच्चे को जान से मारने की धमकी देकर दुष्कर्म

सोनभद्र। बभनी (नरेश गुप्ता) बभनी स्थानीय थाना क्षेत्र के एक गांव में एक महिला ने गांव के ही एक युवक पर डरा-धमकाकर दुष्कर्म करने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी युवक उसके पति और बच्चे को जान से मारने की धमकी देकर आए दिन उसके साथ गलत काम करता था। सोमवार देर रात भी आरोपी महिला के घर में घुस आया और घटना को अंजाम दिया। पीड़ित महिला ने मंगलवार को बभनी थाने में लिखित तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई और अपने परिवार के लिए सुरक्षा की गुहार लगाई है।​ पुलिस को दी गई अपनी शिकायत में पीड़िता ने बताया कि वह अपने पति और बच्चे के साथ गांव में रहती है। आरोप है कि क्षेत्र का ही रहने वाला मुकेश कुमार जिसकी उम्र लगभग 20 वर्ष है पिछले काफी समय से उसे परेशान कर रहा था। महिला के अनुसार, आरोपी उसके पति और बच्चे की हत्या करने की धमकी देकर लगातार दबाव बनाता था और उसके साथ दुष्कर्म करता था।​ महिला ने बताया कि बीती रात जब उसके पति और परिवार के अन्य सदस्य घर पर नहीं थे, तभी मौका पाकर आरोपी मुकेश जबरन उसके घर में दाखिल हो गया। उसने फिर से जान से मारने की धमकी दी और महिला के साथ दुष्कर्म किया। घटना के बाद पीड़िता ने हिम्मत जुटाकर शोर मचाया, जिससे आसपास के लोग इकट्ठा होने लगे। लोगों को आता देख आरोपी मौके से फरार हो गया। पीड़िता ने तत्काल डायल-112पर पुलिस को सूचना दी। ​पीड़िता का कहना है कि इस वारदात के बाद से ही आरोपी पक्ष द्वारा उसे और उसके परिवार को लगातार धमकियां दी जा रही हैं, जिससे पूरा परिवार डर के साये में जीने को मजबूर है। मंगलवार को बभनी थाने पहुंची महिला ने प्रार्थना पत्र सौंपकर मामले की निष्पक्ष जांच, आरोपी मुकेश कुमार की जल्द गिरफ्तारी और अपने परिवार को सुरक्षा प्रदान करने की मांग की है। वही इस संबंध मे प्रभारी निरीक्षक अरविन्द कुमार सरोज ने बताया की पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!