August 28, 2026 12:21 pm

बरैला महादेव का 70वां वार्षिक श्रृंगार महोत्सव 26-27 अगस्त को

सोनभद्र। बरैला बाबा भोलेनाथ श्रृंगार समिति के तत्वावधान में बरैला महादेव का 70वां वार्षिक श्रृंगार महोत्सव 26 व 27 अगस्त को श्रद्धा और भक्ति के साथ आयोजित किया जाएगा। सावन माह के अंतिम बुधवार को होने वाले दो दिवसीय महोत्सव की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। समिति के संयोजक विकास वर्मा ने बताया कि महोत्सव के प्रथम दिन बुधवार को बरैला महादेव का भव्य एवं मनमोहक श्रृंगार किया जाएगा। इस दौरान अखंड रामायण पाठ, आरती, भंडारा एवं प्रसाद वितरण के साथ लोकगीत और भजन का आयोजन होगा। दूसरे दिन गुरुवार को दोपहर बाद भव्य हवन एवं महाप्रसाद वितरण किया जाएगा। इसके साथ ही दो दिवसीय धार्मिक महोत्सव का समापन होगा। समिति ने श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर बरैला महादेव के दर्शन-पूजन कर धार्मिक आयोजन में सहभागिता की अपील की है। समिति के अनुसार महोत्सव का समापन बरैला महादेव की भक्ति और आस्था के साथ अगले वर्ष सावन माह के अंतिम बुधवार तक के लिए किया जाएगा।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!