August 28, 2026 10:41 am

शांतिनगर की गली का मार्ग बना तालाब,आवागमन दूभर

थोड़ी सी बारिश में घुटने भर भरता है पानी,स्कूल जाने वाले बच्चों व राहगीरों की बढ़ी मुश्किलें

सोनभद्र। ​बीजपुर(विनोद गुप्त)स्थानीयशांति नगर द्वितीय स्थित विनोद टायर गली से आर.ए.एस.एस. पब्लिक विद्यालय होते हुए बीजपुर बाजार को जोड़ने वाला मुख्य मार्ग बदहाली के आंसू रो रहा है।बारिश का मौसम शुरू होते ही यह पूरा मार्ग जलभराव के चलते तालाब में तब्दील हो गया है, जिससे स्थानीय नागरिकों और राहगीरों का चलना दूभर हो गया है।​क्षेत्र के हजारों लोगों के लिए यह मार्ग आवागमन का प्रमुख जरिया है। इसी रास्ते से प्रतिदिन सैकड़ों छात्र-छात्राएं विद्यालय आते-जाते हैं वहीं मजदूर,महिलाएं और बुजुर्ग भी बीजपुर बाजार जाने के लिए इसी मार्ग पर निर्भर हैं। सड़क पर कई जगहों पर घुटने भर पानी जमा होने के कारण बच्चों को स्कूल पहुंचने में भारी मशक्कत करनी पड़ रही है। दोपहिया वाहन चालक फिसलकर चोटिल हो रहे हैं।​स्थानीय निवासी अमित कुमार ने बताया कि हर वर्ष बरसात के दिनों में यही नारकीय स्थिति बन जाती है। कुछ ही मिनटों की बारिश में सड़क जलमग्न हो जाती है। उचित जल निकासी और नाली की व्यवस्था न होने के कारण कई दिनों तक गंदा पानी सड़क पर सड़ता रहता है,जिससे क्षेत्र में मच्छरों का प्रकोप और संक्रामक बीमारियों का खतरा बढ़ गया है।​नागरिकों का आरोप है कि ग्राम पंचायत और संबंधित विभागीय अधिकारियों को कई बार प्रार्थना पत्र देकर इस समस्या से अवगत कराया जा चुका है,लेकिन आज तक कोई स्थायी समाधान नहीं निकाला गया।​स्थानीय निवासियों ने जिला प्रशासन व ग्राम पंचायत से जनहित को ध्यान में रखते हुए मार्ग को ऊंचा कराने,पक्की सड़क बनवाने तथा दोनों किनारों पर सुदृढ़ नाली निर्माण कराने की मांग की है।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!