सोनभद्र। कनहर सिंचाई परियोजना के मुख्य बांध (इंटेक वेल) के पास मंगलवार सुबह एक युवती का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से डूब क्षेत्र में हड़कंप मच गया। राहगीरों की सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस के अनुसार, युवती की पहचान अंजनी (18) पुत्री रमाशंकर, निवासी ग्राम सुंदरी (पुनर्वास कॉलोनी) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि युवती सोमवार से ही घर से लापता थी, जिसके बाद परिजन उसकी तलाश में जुटे थे। युवती की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका पता लगाने के लिए पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
Author: Pramod Gupta
Hello
Post Views: 777









