August 28, 2026 1:22 pm

लगातार बारिश को लेकर बीजपुर पुलिस सतर्क

– थानाध्यक्ष ने मुनादी करा ग्रामीणों से की नदी-नालों से दूर रहने व सतर्कता बरतने की अपील

​सोनभद्र। बीजपुर (विनोद गुप्त) क्षेत्र में हो रही लगातार बारिश के मद्देनजर स्थानीय पुलिस पूरी तरह सतर्क हो गई है। नदी-नालों के बढ़ते जलस्तर और जलभराव को देखते हुए थानाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह के निर्देश पर ग्रामीण क्षेत्रों में ग्राम प्रधानों के माध्यम से मुनादी कराकर लोगों से सावधानी बरतने की अपील की गई।​ थानाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह ने ग्रामीणों से अपील करते हुए कहा कि लगातार हो रही वर्षा के कारण नदी व नाले उफान पर हैं इसलिए कोई भी व्यक्ति इनके समीप न जाए। विशेष रूप से बच्चों पर कड़ी नजर रखें और उन्हें नदी-नालों में नहाने अथवा खेलने से रोकें ताकि किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके।​उन्होंने क्षेत्रवासियों को सलाह दी कि वे अपने कच्चे मकानों की समय-समय पर जांच करते रहें जिससे किसी भी खतरे की स्थिति में समय रहते उचित कदम उठाया जा सके। साथ ही यह भी कहा गया कि जब तक बहुत जरूरी कार्य न हो तब तक घरों से बाहर न निकलें। ​थानाध्यक्ष ने ग्रामीणों को आश्वस्त करते हुए कहा कि किसी भी प्रकार की आपात स्थिति या समस्या होने पर तत्काल स्थानीय थाने से संपर्क करें। पुलिस प्रशासन ग्रामीणों की सुरक्षा व मदद के लिए हर समय तत्पर है।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!