August 28, 2026 12:29 pm

रावर्ट्सगंज कोतवाल पर गिरी गाज,एसपी अभिषेक वर्मा ने किया लाइन हाजिर

सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने बड़ी कार्रवाई करते हुए राबर्ट्सगंज कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक रामस्वरूप वर्मा को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया है। पुलिस अधीक्षक कार्यालय से जारी आदेश के अनुसार प्रभारी निरीक्षक रामस्वरूप वर्मा को थाना राबर्ट्सगंज से पुलिस लाइन स्थानांतरित किया गया है। आदेश में संबंधित अधिकारी को तत्काल प्रभाव से आदेश का अनुपालन सुनिश्चित करने तथा अनुपालन आख्या प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। प्रभारी निरीक्षक के लाइन हाजिर किए जाने के बाद राबर्ट्सगंज कोतवाली में नए प्रभारी निरीक्षक की तैनाती को लेकर पुलिस विभाग में हलचल तेज हो गई है। जल्द ही नए कोतवाल की तैनाती का आदेश जारी होने की संभावना है।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!