August 28, 2026 12:30 pm

जल भरने को डाक बम काँवरियों का जत्था रवाना

– विजयगढ़ दुर्ग के रामसागर के पवित्र जल से शिवद्वार उमा-महेश्वर का करेंगे अभिषेक

सोनभद्र। शाहगंज (ज्ञानदास कनौजिया) ऐतिहासिक विजयगढ़ दुर्ग स्थित रामसागर का पवित्र जल भरने के लिए रविवार को सुबह से ही डाक बम कावड़िये जाने लगे हैं। इस क्रम में घोरावल ब्‌लाक के ढुटेर गांव से भी डाक बम कविरियो का जत्था आज पूर्वान्ह “बोल बम” और ” हर-हर, बम-बम’ जयघोष के साथ रखाना हुआ, जो विजयगढ़ किला के रामसागर सरोवर से पवित्र जल भरकर नंगे पाँव दौड़ते हुए करीब 70 किमी दूर घोरावल के शिवद्वार धाम पहुंच पावन सावन के आखिरी सोमवार को उमा-महेश्वर का जलाभिषेक करेंगे। इन डाक बम कांवरियों का कहना है कि देवाधिदेव महादेव की कृपा और आशीर्वाद से यह धावक यात्रा उत्साह के साथ सफल व सम्पन्न होगी। इस जत्थे में अरविन्द मौर्य, रितेश कुमार कनौजिया, सुधीर, दीपक पटेल, अभिषेक मौर्य, परिवेश यादव, शीतल मौर्य, रीतल मौर्य, अनिश पटेल ,राजन मौर्य, अमन, सुजीत आदि शामिल रहे।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!