August 28, 2026 12:29 pm

जलाभिषेक को शिवद्वार धाम जा रहे कांवरिया

– गेरूआ वस्त्रधारियों से पटी है सड़क, बोल बम के गंुज रहे जयघोष
– सुरक्षा के हैं व्यापक प्रबंध, कॉंवरियों की सेवा में जुटे हैं उत्साही लोग
ज्ञानदास कनौजिया
सोनभद्र। शाहगंज (ज्ञानदास कनौजिया) गुप्त काशी के नाम से ख्याति प्राप्त कर चुके शिवद्वार धाम में सावन मास के आखिरी सोमवार को लाखों कांवरिये उमा-महेश्वर का जलाभिषेक करेंगे। इसके अलावां अन्य श्रद्धालु भी भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक कर पूजन-अर्चन करेंगे। बीती रात से ही ऐतिहासिक विजयगढ़ दुर्ग स्थित राम सागर तथा चुनार मीरजापुर से गंगा का पवित्र जल लेकर कांवरियों का आना शुरू हो गा है। रविवार को घोरावल और शिवद्वार धाम का क्षेत्र गेरूआ वस्त्रधारियों से पट जायेगा। कांवरियों की सुरक्षा व्यवस्था के लिए कड़े इंतेजाम कर दिये गये हैं। जिला प्रशासन एवं पुलिस विभाग पूरी तरह चाक चौबंद है। जिलाधिकारी चर्चित गौड़ व पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा व्यवस्थाओं का जायजा लेने के साथ ही मातहतों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये हैं। तकरीबन 70 किमी दूर विजयगढ़ किले से जल लेकर नंगे पांच पैदल चल रहे कांवरियों को देखने के लिए सड़क किनारे जगह-जगह लोगों की भी देखी जा रही है। पूरी सड़क गेरूआ रंग से सराबोर नजर आ रही है। इन्द्रदेव भी कांवरियों का स्वागत बारिश से कर रहे हैं। सड़क की हालत तो किसी से छिपी नहीं है। गिट्टियों के नुकीले भाग इनके पैरों को कष्ट पहुंचा रहे हैं। फिर भी उत्साह के साथ आशुतोष भगवान शंकर के दरबार में हाजिरी लगाने के लिए जा रहे हैं। कांवरियों की सेवा हेतु उत्साही व्यक्ति लगे हुए हैं। कांवरियों के मुखारबिन्द से निकल रहे ‘‘बोल बम के जयघोष और चल कांवरिया शिव के धाम’’ एवं ‘‘बाबा नगरिया दूर है, जाना बहुत जरूर है’’ देखने वालों को अधिक मन भा रहा है। इन्हे अपनी ओर आकर्षित कर ले रहा है।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!