August 28, 2026 12:29 pm

अपराधियों पर कसा शिकंजा, सात वारंटी समेत एक वांछित गिरफ्तार

सोनभद्र। वारण्टी एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत रॉबर्ट्सगंज पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सात वारंटी और एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। सभी के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान में प्रभारी निरीक्षक रॉबर्ट्सगंज के नेतृत्व में की गई। गिरफ्तार वारंटियों में गंगा कुमार निवासी पूरब मोहाल, रोहित निवासी तिलौली, इन्दल निवासी जमगाई, नन्दू निवासी तिलौली, सुनील विश्वकर्मा निवासी गुरमा, अरुण सोनकर निवासी नई बस्ती तथा धर्मेन्द्र मौर्या निवासी मोकरम शामिल हैं। इसके अलावा रॉबर्ट्सगंज थाने में दर्ज मुकदमा अपराध संख्या 697/2026 में धारा 87, 137(2), 351(2), 64(1) बीएनएस एवं 3/4 पॉक्सो एक्ट के तहत वांछित चन्दन पुत्र सजिन्दर (22) निवासी मझगवां, थाना करमा को भी गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने आरोपी को आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किया।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!