सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में साइबर अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत शक्तिनगर पुलिस की साइबर टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए साइबर ठगी के शिकार रामाकान्त सिंह पुत्र कपिलदेव सिंह निवासी शक्तिनगर की ठगी गई ₹8,500 की धनराशि वापस करा दी। साइबर टीम ने शिकायत प्राप्त होने के बाद संबंधित बैंक से पत्राचार कर ठगी की रकम को होल्ड कराया। इसके बाद MRM पोर्टल के माध्यम से ₹8,500 की पूरी धनराशि आवेदक के मूल बैंक खाते में सफलतापूर्वक वापस कराई गई। रकम वापस मिलने पर आवेदक ने पुलिस अधीक्षक, अपर पुलिस अधीक्षक तथा साइबर टीम के अधिकारी-कर्मचारियों के प्रति आभार जताते हुए उनकी सराहना की। रकम वापस कराने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक सतेन्द्र कुमार राय, उपनिरीक्षक अजय कुमार श्रीवास्तव एवं महिला कांस्टेबल नीलम सिंह शामिल रहीं।साइबर पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी अनजान व्यक्ति के साथ आधार, पैन, बैंक खाता, नेट बैंकिंग यूजर आईडी-पासवर्ड अथवा OTP जैसी गोपनीय जानकारी साझा न करें। साइबर ठगी होने पर तत्काल 1930 पर कॉल करें अथवा cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज कराएं।
Author: Pramod Gupta
Hello









