August 28, 2026 1:33 pm

लेखपालों ने किया कार्य बहिष्कार, धरने पर बैठे

सोनभद्र (दुद्धी) अयोध्या के सोहावल तहसील में तैनात लेखपाल उत्कृष्ट दीप की एंटी करप्शन टीम द्वारा गिरफ्तारी के मामले को लेकर लेखपालों में रोष बढ़ता जा रहा है। प्रदेश संगठन के आह्वान पर शुक्रवार को दुद्धी तहसील में तैनात लेखपालों ने काली पट्टी बांधकर विरोध दर्ज कराया था। वहीं शनिवार को लेखपाल संघ अपनी मांगों को लेकर तहसील परिसर में धरने पर बैठ गया। लेखपालों ने आरोप लगाया कि उनके साथी लेखपाल को गलत तरीके से फंसाया गया है और उनके खिलाफ की गई कार्रवाई बेबुनियाद है। इसी के विरोध में शनिवार को लेखपालों ने समाधान दिवस समेत अन्य राजस्व कार्यों का बहिष्कार किया। धरने के दौरान लेखपालों ने मामले की निष्पक्ष जांच कर साथी लेखपाल के खिलाफ की गई कार्रवाई वापस लेने की मांग की। इस दौरान तहसील मंत्री लाल बाबू सरोज, अरुण कन्नौजिया, विमलेश श्रीवास्तव, मकबूल, अमरजीत, महेंद्र यादव, मुकेश गुप्ता सहित बड़ी संख्या में लेखपाल मौजूद रहे।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!