सोनभद्र। सावन मास एवं कांवड़ यात्रा के मद्देनजर जनपद में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने, कांवड़ यात्रियों की सुरक्षा तथा यातायात व्यवस्था को सुचारु रखने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा ने 21/22 अगस्त की रात्रि जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों का भ्रमण किया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक ने कांवड़ यात्रा मार्गों, प्रमुख चौराहों एवं संवेदनशील स्थानों का निरीक्षण कर आवागमन और यातायात व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने विभिन्न स्थानों पर ड्यूटी पर तैनात पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों की ड्यूटी चेक करते हुए उनकी सतर्कता और मुस्तैदी परखी।एसपी ने पुलिसकर्मियों को निर्देशित किया कि कांवड़ यात्रा के दौरान यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने, भीड़ नियंत्रण तथा कानून-व्यवस्था पर प्रभावी निगरानी के लिए पूरी सतर्कता के साथ ड्यूटी करें।
Author: Pramod Gupta
Hello









