October 10, 2026 4:28 am

जिला आबकारी कार्यालय में शान से लहराया तिरंगा, अधिकारियों-कर्मचारियों ने लिया राष्ट्रसेवा का संकल्प

सोनभद्र। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शनिवार को जनपद के सभी सरकारी कार्यालयों में ध्वजारोहण कर आजादी का पर्व हर्षोल्लास एवं देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। इसी क्रम में रॉबर्ट्सगंज स्थित आरटीएस क्लब के पास जिला आबकारी विभाग कार्यालय परिसर में जिला आबकारी अधिकारी प्रवीण पांडेय ने ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी। स्वतंत्रता दिवस से एक दिन पूर्व ही कार्यालय परिसर को तिरंगे के रंगों से आकर्षक ढंग से सजाया गया था। इससे पूरा परिसर देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया। ध्वजारोहण के बाद राष्ट्रगान हुआ, जिसमें अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस दौरान सभी ने देश की एकता, अखंडता एवं संप्रभुता की रक्षा तथा अपने दायित्वों का पूरी निष्ठा से निर्वहन करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के उपरांत कर्मचारियों के बीच मिष्ठान का वितरण किया गया।

कर्तव्यों का ईमानदारी से निर्वहन ही राष्ट्रसेवा: प्रवीण पांडेय

जिला आबकारी अधिकारी प्रवीण पांडेय ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमें उन वीर स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग, संघर्ष और बलिदान की याद दिलाता है, जिनके अथक प्रयासों से देश को आजादी मिली। उन्होंने कहा कि राष्ट्र की सेवा केवल सीमा पर तैनात जवानों की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है कि वह अपने दायित्वों का ईमानदारी एवं निष्ठा से निर्वहन करते हुए देश के विकास में योगदान दे। उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मचारियों से विभागीय कार्यों का पूरी पारदर्शिता, ईमानदारी और जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सरकारी सेवक अपने कार्यों के माध्यम से आमजन को बेहतर सेवाएं देकर राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान दे सकते हैं। कार्यक्रम में आबकारी निरीक्षक क्षेत्र प्रथम विनोद कुमार साव, आबकारी निरीक्षक क्षेत्र द्वितीय रविनंदन, आबकारी निरीक्षक क्षेत्र तृतीय अमित कुमार सहित विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!