October 10, 2026 4:28 am

तिरंगे की शान में गूंजे देशभक्ति के तराने, आर्यांस एकेडमी में धूमधाम से मना स्वतंत्रता दिवस

सोनभद्र। दी आर्यांस एकेडमी संत नगर रॉबर्ट्सगंज में 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास एवं देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रबंध निदेशक विनोद कुमार जालान द्वारा ध्वजारोहण कर किया गया। इसके बाद विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने राष्ट्रगान प्रस्तुत किया। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विद्यालय परिसर में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने देशभक्ति से ओत-प्रोत विभिन्न प्रस्तुतियां देकर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। छात्र-छात्राओं ने महात्मा गांधी, नेताजी सुभाष चंद्र बोस, शहीद भगत सिंह, सरदार वल्लभभाई पटेल सहित देश के अन्य महान स्वतंत्रता सेनानियों के जीवन और उनके बलिदान को याद किया। विद्यार्थियों ने नृत्य एवं नाट्य प्रस्तुतियों के माध्यम से स्वतंत्रता संग्राम के वीर सेनानियों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने ‘देश रंगीला’, ‘इंडिया वाले’, ‘वतन याद करेगा’, ‘हम सब हिंदुस्तानी’ और ‘तेरी गंगा बहती रहे’ जैसे देशभक्ति गीतों पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया। बच्चों की शानदार प्रस्तुतियों ने पूरे विद्यालय परिसर को देशभक्ति के रंग में रंग दिया और उपस्थित शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं अभिभावक भावविभोर हो उठे। इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती चित्रा जालान ने सभी छात्र-छात्राओं को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि देश के वीर स्वतंत्रता सेनानियों ने जिस भारत का सपना देखा था, उसे साकार करना हम सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि हमें उनके आदर्शों को अपनाते हुए स्वच्छ, सुंदर, समृद्ध एवं विकसित भारत के निर्माण में अपना योगदान देना चाहिए। यही हमारे वीर सपूतों के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। विद्यालय के प्रबंध निदेशक विनोद कुमार जालान ने विद्यार्थियों को अपनी परंपरा और संस्कारों से जुड़े रहने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि जीवन में कितनी भी उन्नति क्यों न हो जाए, हमें अपनी संस्कृति, परंपराओं और संस्कारों को कभी नहीं भूलना चाहिए। संस्कार ही व्यक्ति के व्यक्तित्व और समाज की मजबूत नींव होते हैं। कार्यक्रम में विद्यालय की शिक्षिकाओं प्रियंका चौबे, सुषमा पांडेय, निशा चौबे, प्रतिमा चौबे, सुमन जायसवाल, यासमीन, नेहा पांडेय, अपर्णा जायसवाल, पूजा, काजल तथा शिक्षक उमाकांत दुबे, महेश त्रिपाठी, योगेश नारायण, तिलक दीक्षित, हरिओम पांडेय, धर्मेंद्र पांडेय सहित विद्यालय के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन देशभक्ति और राष्ट्रप्रेम की भावना के साथ हुआ।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!