October 10, 2026 4:28 am

पेड़-पौधों से ही स्वच्छ होता है पर्यावरण

– सम्राट नर्सरी का हुआ उद्घाटन, उपलब्ध हैं तमाम तरह के पौधे

सोनभद्र। शाहगंज (ज्ञानदास कनौजिया) घोरावल ब्लाक का ग्राम पंचायत ढुटेर सब्जी उत्पादन में अग्रणी तो है ही, अब तमाम वैराइटी तथा सजावटी पौधे भी उपलब्ध कराने लगा है। “हर पौधा हरियाली की ओर एक कदम” के उद्देश्य से स्वतंत्रता दिवस की 80 वीं वर्षगांठ के अवसर पर यहाँ सम्राट नर्सरी का उद्घाटन किया गया। बतौर मुख्य अतिथि पूर्व ग्राम प्रधान गुलाब सिंह चौहान ने विशिष्ट अतिथि शिक्षकगण यतिनन्दलाल, राजकुमार एवं खड्गवीर सिंह की उपस्थिति में भगवान बुद्ध की पूजा तथा फीता काटकर उक्त नर्सरी का लोकार्पण किया। अतिथियों ने कहा कि अब ग्रामीणों को उचित मूल्य पर सजावटी तथा प्राकृतिक पौधे मिल जायेंगे। उन्होंने कहा कि प्रकृति की सुन्दरता, हरितिमा के साथ ही पौधे आम जनजीवन को स्वच्छ पर्यावरण भी देते हैं। इसके बिना स्वस्थ जीवन संभव नहीं है। सम्राट नर्सरी के प्रोप्राइटर बबुंदर मौर्य, कृषि विभाग में कार्यरत और अनुभवी विवेकानन्द मौर्य ने बताया कि इस नर्सरी में सजावटी, फलदार, छायादार तथा औषधीय पौधे उपलब्ध हैं जो विशेषज्ञों की सलाह और सुझाव पर तैयार किये गये हैं। गुणवत्ता पर भी मुख्य रूप से ध्यान दिया जाता है। इसकी देखरेख खुद विशेषज्ञ करते हैं। सम्राट नर्सरी के मुख्य कर्ताधर्ता रामानन्द मौर्य ने अतिथियों का स्वागत एवं सम्मान किया। इस मौके पर विजय कुमार मौर्य, सुदर्शन मौर्य, सुधेन्द्र पाण्डेय, राकेश कनौजिया, अवधेश, मनोज सिंह, रामसिंह चौहान, प्रेमनाथ मौर्य ,अनिल कुमार चौहान आदि गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!