October 10, 2026 4:28 am

गांधी धाम के संवृद्धि जनकल्याण संस्थान विद्यालय में आनबान शान से फहराया तिरंगा

सोनभद्र। बीजपुर (विनोद गुप्त) 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर गांधी धाम स्थित विद्यालय में समृद्धि जन कल्याण संस्थान द्वारा ध्वजारोहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई और उपस्थित लोगों ने देश की एकता अखंडता एवं गौरव को बनाए रखने का संकल्प लिया। ध्वजारोहण के बाद गांधी धाम गांव में बच्चों एवं ग्रामीणों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई। हाथों में तिरंगा लेकर बच्चों ने पूरे गांव में देशभक्ति के जयघोष लगाए। इस दौरान प्रदीप भगत ने सुंदर देशभक्ति गीत प्रस्तुत कर माहौल को राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत कर दिया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संस्थान के अध्यक्ष सिद्धार्थ गुप्ता ने कहा कि बच्चों की शिक्षा को बेहतर बनाने के लिए संस्थान लगातार प्रयास कर रहा है। उन्होंने बताया कि जल्द ही विद्यालय के बच्चों को स्कूल ड्रेस एवं कॉपियों का वितरण किया जाएगा ताकि आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चों को पढ़ाई में किसी प्रकार की परेशानी न हो। संस्थान के उपाध्यक्ष जावेद अहमद ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं और कार्यक्रम में उपस्थित अभिभावकों एवं ग्रामीणों का आभार व्यक्त किया।उन्होंने बच्चों को शिक्षा के साथ-साथ देश और समाज के प्रति जिम्मेदार बनने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर राजू वैश्य, महावीर सिंह गोंड, देव कुमार, अखिलेश कुमार, राजू कुमार, अभिनव राजपूत, रूपेश कुमार, जय सिंह सहित संस्थान के सदस्य, अभिभावक, बच्चे एवं गांधी धाम के ग्रामीण मौजूद रहे। कार्यक्रम में बच्चों और ग्रामीणों का उत्साह देखते ही बन रहा था। पूरे गांव में भारत माता की जय और वंदे मातरम् के जयघोष से देशभक्ति का माहौल बना रहा।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!