October 10, 2026 4:59 am

कर्तव्यनिष्ठा और बेहतर पुलिसिंग को सलाम, कोन प्रभारी निरीक्षक अखिलेश कुमार मिश्र सम्मानित

सोनभद्र। कोन (मुन्नालाल जायसवाल) पुलिस विभाग में उत्कृष्ट एवं सराहनीय सेवाओं के लिए थाना कोन के प्रभारी निरीक्षक अखिलेश कुमार मिश्र को उत्कृष्ट सेवा पदक से सम्मानित किया गया। पुलिस अधीक्षक अभिषेक कुमार वर्मा ने उन्हें यह सम्मान प्रदान किया। प्रभारी निरीक्षक अखिलेश कुमार मिश्र द्वारा अपने दायित्वों के निर्वहन के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने, अपराध नियंत्रण और प्रभावी पुलिसिंग के क्षेत्र में किए गए सराहनीय कार्यों को देखते हुए उन्हें यह सम्मान दिया गया है। बताया गया कि सोनभद्र जिले में प्रभारी निरीक्षक स्तर पर अखिलेश कुमार मिश्र को उत्कृष्ट सेवा पदक से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान उनके कर्तव्य के प्रति समर्पण, कार्यकुशलता और पुलिस सेवा में किए गए सराहनीय कार्यों का प्रमाण माना जा रहा है। सम्मान मिलने के बाद पुलिस विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने प्रभारी निरीक्षक अखिलेश कुमार मिश्र को बधाई दी। थाना कोन की पुलिस टीम में भी इस उपलब्धि को लेकर खुशी का माहौल है। पुलिस सेवा में उत्कृष्ट कार्य के लिए मिला यह सम्मान अखिलेश कुमार मिश्र के साथ-साथ थाना कोन की पूरी टीम के लिए भी गौरव का विषय है।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!