October 10, 2026 4:35 am

महादेव के दरबार में पहुंचे राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला, विधिवत किया पूजन

सोनभद्र। तेलंगाना के महामहिम राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला शनिवार को सोनभद्र के भ्रमण पर पहुंचे। जनपद आगमन पर जिलाधिकारी चर्चित गौड़ एवं पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने उनका स्वागत किया। राज्यपाल सबसे पहले रॉबर्ट्सगंज थाना क्षेत्र के ग्राम एवं पोस्ट तेन्दू स्थित रमेश मिश्रा के आवास पहुंचे। इसके बाद उन्होंने डाला स्थित अल्ट्राटेक सीमेंट गेस्ट हाउस में अल्प विश्राम किया। निर्धारित कार्यक्रम के तहत राज्यपाल ग्राम एवं पोस्ट चाचीकला, कोन में रमेश चन्द्र चतुर्वेदी के आवास पर आयोजित स्वर्गीय जय प्रकाश चतुर्वेदी (पूर्व संगठन मंत्री एवं पूर्व सदस्य, उत्तर प्रदेश विधान परिषद) की श्रद्धांजलि सभा एवं ब्रह्मभोज कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने स्वर्गीय जय प्रकाश चतुर्वेदी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी तथा शोक संतप्त परिजनों से मिलकर अपनी संवेदना व्यक्त की। इसके पश्चात राज्यपाल रॉबर्ट्सगंज स्थित कैथी मारकण्डेय महादेव मंदिर पहुंचे और भगवान शिव का दर्शन-पूजन किया। दर्शन-पूजन के बाद वे रॉबर्ट्सगंज सर्किट हाउस पहुंचे, जहां विश्राम के उपरांत निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वाराणसी के लिए रवाना हुए। राज्यपाल के जनपद भ्रमण को लेकर जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन की ओर से सुरक्षा सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गईं। इस दौरान जिलाधिकारी चर्चित गौड़, पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा समेत अन्य गणमान्यजन मौजूद रहे।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!