October 10, 2026 4:35 am

स्कूली वाहनों पर सख्ती, 56 चालान और 14 वाहन बंद

सोनभद्र। शासन के निर्देश एवं जिलाधिकारी चर्चित गौड़ के निर्देशन में सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के प्रभावी अनुपालन को लेकर परिवहन विभाग ने जिले में सघन प्रवर्तन अभियान चलाया। अभियान के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के खिलाफ 56 चालान किए गए, जबकि 14 वाहनों को बंद करने की कार्रवाई की गई। प्रवर्तन कार्रवाई में पांच ओवरलोड वाहनों के चालान और तीन को बंद, बिना फिटनेस संचालित नौ वाहनों के चालान, परमिट की शर्तों के उल्लंघन पर 10 वाहनों के चालान किए गए। वहीं बिना हेलमेट वाहन चलाने पर 16 तथा वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग करने पर छह चालान किए गए।

स्कूली वाहनों की विशेष जांच

बच्चों की सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करने के लिए ऑटो, टोटो और ई-रिक्शा समेत स्कूली बच्चों के आवागमन में प्रयुक्त वाहनों की भी सघन जांच की जा रही है। निर्धारित क्षमता से अधिक बच्चों को बैठाने, आवश्यक दस्तावेज व फिटनेस नहीं होने तथा सुरक्षा मानकों की अनदेखी करने वाले वाहन संचालकों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। एआरटीओ प्रवर्तन ने स्कूली वाहनों के संचालकों और चालकों को निर्धारित क्षमता के अनुसार ही बच्चों को बैठाने तथा वाहन के सभी जरूरी दस्तावेज, फिटनेस और सुरक्षा मानक पूरे रखने के निर्देश दिए हैं। नियमों का उल्लंघन मिलने पर कठोर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।

बच्चों की सुरक्षा से समझौता नहीं: डीएम

जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने अधिकारियों को स्कूली वाहनों की जांच लगातार जारी रखने और सुरक्षा मानकों का शत-प्रतिशत पालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि बच्चों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। डीएम ने वाहन चालकों से ओवरलोडिंग से बचने, फिटनेस एवं परमिट की शर्तों का पालन करने, दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट लगाने और वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का इस्तेमाल नहीं करने की अपील की। उन्होंने अभिभावकों से भी बच्चों को केवल अधिकृत, फिट और सुरक्षा मानकों का पालन करने वाले वाहनों से ही स्कूल भेजने की अपील की है। प्रवर्तन विभाग ने स्पष्ट किया है कि यातायात नियमों के उल्लंघन के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!