सोनभद्र। विंढमगंज थाना क्षेत्र के धूमा गांव में बृहस्पतिवार को एक विषैले जंतु के काटने से एक किसान की मौत हो गई।घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार धूमा निवासी नागेन्द्र यादव (42) पुत्र कैलाश यादव बृहस्पतिवार दोपहर लगभग 12 बजे अपने घर से करीब 50 मीटर की दूरी पर स्थित खुद के कुएं में पहले से मृत पड़े चूहे को निकालने के लिए वह जा रहे थे कि बीच रास्ते में एक अत्यधिक विषैले सर्प (कोबरा) ने उनके दाएं पैर में डस लिया। सर्प दंश के बाद परिजनों ने उन्हें आनन-फानन में सीएचसी दुद्धी पहुँचाया, जहाँ चिकित्सक डॉ. शाह आलम जांच उपरांत मृत घोषित कर दिया। सीएचसी में मौजूद परिजनों ने बताया कि मृतक किसान नागेंद्र यादव के परिवार में पत्नी ,एक पुत्र और दो विवाहित पुत्रियाँ है । पुत्र काम के सिलसिले में अन्य प्रदेश गया हुआ है। अस्पताल के मेमो के सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम हाउस रखवा दिया है। वहीं विंढमगंज पुलिस घटना की जांच कर रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।
Author: Pramod Gupta
Hello









