October 10, 2026 4:28 am

खेल ग्राउंड को लेकर छात्र नेताओं ने प्रभारी प्राचार्य को सौपा ज्ञापन

सोनभद्र (दुद्धी) भाऊ राव देवरस राजकीय महाविद्यालय दुद्धी में वर्तमान खेल मैदान पर हेलीपैड निर्माण किए जाने के विरोध में गुरुवार को छात्र नेताओं ने प्राचार्य कार्यालय का घेराव कर जोरदार प्रदर्शन किया तथा अपनी मांगों से संबंधित ज्ञापन प्राचार्य को सौंपा। छात्र नेताओं का कहना है कि खेल मैदान पर निर्माण कार्य होने से महाविद्यालय के सैकड़ों छात्र-छात्राएं खेल गतिविधियों से पूर्णतः वंचित हो गए हैं, जो उनके शारीरिक, मानसिक एवं सर्वांगीण विकास पर प्रतिकूल प्रभाव डालेगा। ज्ञापन में मांग की गई कि महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं के लिए तत्काल वैकल्पिक खेल मैदान उपलब्ध कराया जाए तथा नए क्रीड़ा स्थल का शीघ्र निर्माण कराया जाए, जिससे खेलकूद एवं अन्य शारीरिक गतिविधियां पूर्ववत संचालित हो सकें। पूर्व छात्रसंघ उपाध्यक्ष श्रेयांशु अग्रहरि ने कहा कि खेल का अधिकार प्रत्येक विद्यार्थी का मौलिक शैक्षणिक अधिकार है। यदि विद्यार्थियों से उनका खेल मैदान ही छीन लिया जाएगा तो यह नई शिक्षा नीति एवं उच्च शिक्षा के उद्देश्यों के विपरीत होगा। छात्र नेता करन प्रताप सिंह, आदित्य जायसवाल, एकलव्य प्रताप सिंह उर्फ वंश (कप्तान कॉलेज क्रिकेट टीम,) करन चौधरी, कार्तिक प्रताप सिंह तथा उज्ज्वल प्रताप सिंह ने संयुक्त रूप से चेतावनी देते हुए कहा कि यदि महाविद्यालय प्रशासन एवं संबंधित विभाग द्वारा शीघ्र नए खेल मैदान के निर्माण की प्रक्रिया प्रारंभ नहीं की जाती है, तो छात्र हित में व्यापक जनआंदोलन किया जाएगा, जिसकी समस्त जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। छात्र नेताओं ने कहा कि महाविद्यालय में खेल सुविधाओं का अभाव विद्यार्थियों के भविष्य के साथ अन्याय है। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि हेलीपैड निर्माण के साथ-साथ विद्यार्थियों के लिए आधुनिक सुविधाओं से युक्त नया खेल मैदान भी तत्काल विकसित किया जाए, ताकि उनकी खेल प्रतिभाओं को उचित मंच मिल सके। ज्ञापन सौंपने के दौरान छात्र नेताओं ने स्पष्ट किया कि उनका आंदोलन पूरी तरह छात्र हित एवं महाविद्यालय के समग्र विकास के लिए है। उन्होंने प्रशासन को सकारात्मक निर्णय लेने के लिए समय देते हुए चेतावनी दी कि मांगों की अनदेखी होने पर चरणबद्ध आंदोलन, धरना-प्रदर्शन एवं जनप्रतिनिधियों से हस्तक्षेप की मांग की जाएगी।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!