October 10, 2026 4:28 am

साडा से सीसी रोड/नाली निर्माण का चेयरमैन ने किया भूमि पूजन

सोनभद्र (दुद्धी) चहुमुखी विकास की ओर अग्रसर आदर्श नगर नगर पंचायत दुद्धी के भाजपा चेयरमैन कमलेश मोहन ने गुरुवार को लंबे समय से क्षतिग्रस्त सड़क के निर्माण को लेकर भूमि पूजन किया है। उन्होंने बताया कि साडा से जेम्स स्कूल गेट से महावीर मोहल्ला होते हुए राजमन गुप्ता के घर तक 665 मीटर के सीसी रोड एवं दाई ओर नाली निर्माण का कार्य शीघ्र शुरू होगा इस परियोजना की अनुमानित लागत ₹ 81.59 लाख है। इस निर्माण से निश्चितरूप से नगर वासियों सहित जाम की स्थिति में कस्बे से बाहर निकलने में वाहन चालकों को राहत मिलेगी। मुख्य रूप से जब त्योहारों में हाईवे तीन से चार बंद रहती है तब चार पहिया वाहनों को दिक्कत होती है सीसी रोड निर्माण के बाद इस समस्या से राहत मिल जाएगी। इस दौरान मंडल अध्यक्ष दीपक शाह, कांट्रेक्टर पंकज अग्रहरि, मनोनीत सभासद सुमित सोनी ,सभासद धीरज जायसवाल सहित अन्य सभासद एवं नगर पंचायत के कर्मचारी उपस्थित रहे।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!