October 10, 2026 4:28 am

डीएम चर्चित गौड़ ने पंचायत उत्सव भवन निर्माण को दी 1.41 करोड़ की स्वीकृति

सोनभद्र। ग्राम पंचायतों में आधारभूत सुविधाओं को सुदृढ़ बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने विकास खंड रॉबर्ट्सगंज की ग्राम पंचायत अरंगी में पंचायत उत्सव भवन के निर्माण के लिए 1.41 करोड़ रुपये (141 लाख रुपये) की प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान कर दी है। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए हैं कि निर्माण कार्य शासन के दिशा-निर्देशों के अनुरूप पूरी पारदर्शिता, गुणवत्ता और समयबद्धता के साथ कराया जाए। उन्होंने कहा कि कार्यस्थल पर सूचना बोर्ड अनिवार्य रूप से लगाया जाए तथा निर्माण कार्य के प्रारंभ, मध्य और अंतिम चरण की जियो-टैगिंग कराई जाए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि निर्माण कार्य की भौतिक एवं वित्तीय प्रगति का नियमित अभिलेखीकरण किया जाए तथा स्वीकृत डीपीआर एवं तकनीकी मानकों के अनुसार ही कार्य संपन्न कराया जाए। किसी भी प्रकार की अनियमितता पाए जाने पर संबंधित संस्था एवं अधिकारियों की जिम्मेदारी तय की जाएगी। जिलाधिकारी ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप पंचायत उत्सव भवन का निर्माण निर्धारित समय-सीमा में पूरा कराया जाए, ताकि ग्राम पंचायत स्तर पर सामाजिक, सांस्कृतिक एवं प्रशासनिक गतिविधियों के लिए आधुनिक, सुव्यवस्थित एवं बहुउद्देशीय भवन उपलब्ध कराया जा सके।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!